मंगलवार, 2 दिसंबर 2014

हाइकु ...."बसंत आया !"




1

चहके पाखी

महके सुमनो पे

बसंत आया

2

फूलों पे घूमे

रंगीली तितलियाँ

मधु बटोरे

3

बसंत पाखी

पीली सरसों पर

बैठ के डोले

4

फूलों के रंग

बसंत के संग में

धरा निहारे

5

घूमे बसंत

सैलानी अतिथि सा

फूल शाख पे

6

रसपगा सा

मकरंद पीकर

बसंत झूमा

7

धरा पे आया

ऋतुराज बसंत

महका मन

8

रंगीली पाग

बसंत ने पहनी

धरा सजाई

9

टेसू फूलों पे

चिड़िया सा चह्का

पीला बसंत

10

बसंती मन

तितली सा डोलता

रंग घोलता

11

बिखरे रंग

फूलों पर बसंत

महकी गंध

12

बसंत आया

खिले सुमनो पर

उल्लास छाया

डॉ सरस्वती माथुर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें